Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
विश्व युवा कौशल विकास दिवस: लगभग 5 लाख युवाओं को मिला प्रशिक्षण, कौशल विकास में छत्तीसगढ़ बना मिसाल

रायपुर, 15 जुलाई 2026। विश्व युवा कौशल विकास दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित किया है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक प्रदेश के 4 लाख 94 हजार 330 युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि 2 लाख 74 हजार 934 युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। राज्यभर में 375 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से उद्योगों की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने बदलते समय की जरूरतों को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेंटेनेंस, साइबर सुरक्षा, सूर्यमित्र और वाटर डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेटर जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षकों का प्रमाणन, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT), फेस आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। वहीं प्रशिक्षण के बाद रोजगार सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों के साथ साझेदारी को भी मजबूत किया गया है।
राज्य के लाईवलीहुड कॉलेज और स्किल डेवलपमेंट सेंटर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। नवा रायपुर में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से विश्वस्तरीय कौशल प्रशिक्षण देने की तैयारी है। साथ ही इंडिया स्किल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार का लक्ष्य आधुनिक कौशल के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को गति देना है।







