Breaking

विश्व आदिवासी दिवस पर CRPF 212 बटालियन ने किया जनकल्याण कार्यक्रम, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री

Chhattisgarh RRT News Desk 09 August 2026

post

सुकमा। विश्व आदिवासी दिवस 2026 के अवसर पर 212 बटालियन, सीआरपीएफ की ओर से किस्ताराम एक्सिस के पोटकपल्ली क्षेत्र में स्थानीय आदिवासी समुदाय के बीच जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडेंट श्री विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के साथ आत्मीय संबंध मजबूत करना और उनके प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Advertisement

ग्रामीणों को खेती और जरूरत की सामग्री वितरित

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को खेती के सामान, स्कूल बैग, स्टेशनरी, कंबल, साड़ी, खेलकूद सामग्री और बर्तन सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

इस दौरान सीआरपीएफ की ओर से ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

आदिवासी समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना उद्देश्य

कमांडेंट विजय कुमार वर्मा ने कहा कि 212 बटालियन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीणों के हित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनके साथ बेहतर समन्वय और विश्वास कायम करने पर जोर दिया।

अधिकारी और जवान रहे मौजूद

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशासन) शमीमुद्दीन शेख, द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन) दिनेश कुमार, उप कमांडेंट गौरव शर्मा और सहायक कमांडेंट राकेश लाम्बा सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

You might also like!