रायपुर। पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया इस अभियान में 7 थानों में 181 वारंटों की तामिली की गईं।उक्त अभियान सेंट्रल जोन के थाना देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, सिविल लाईन, कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा एवं गंज क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत -
*थाना देवेन्द्र नगर से 30*
*थाना तेलीबांधा से 37*
*थाना सिविल लाईन से 34*
*थाना कोतवाली से 32*
*थाना गोलबाजार से 10*
*थाना मौदहापारा से 14*
*थाना गंज से 24*
इस प्रकार 181 वारंटों की तामिली की गई। न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, तथा वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती से जारी रहेगा, जिससे फरार एवं कानून से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।



_m.webp)




