Virat Kohli : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे ODI में अपना 54वां ODI शतक लगाया। उन्होंने 91 गेंदों में शतक पूरा किया। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 85 शतक लगा चुके हैं और उन्होंने 626 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की जो सचिन तेंदुलकर के 85वें अंतरराष्ट्रीय शतक की तुलना में 47 पारी कम है।








