Breaking

Viral News : चौंकाने वाली घटना: फंड रिलीज न होने पर भाई ने कब्र खोदकर बहन का कंकाल बैंक ले गया

National RRT News Desk 28 April 2026

post

क्योंझर (ओडिशा): Viral News : गरीबी और सरकारी/बैंकिंग व्यवस्था की जटिलताओं के कारण एक व्यक्ति ने बेहद दुखद और असामान्य कदम उठाया। ओडिशा के क्योंझर जिले के पटना ब्लॉक के मल्लिपोसी इलाके में रहने वाले जीतू मुंडा ने अपनी मृत बहन कलारा मुंडा की कब्र खोदकर उसके कंकाल को कंधे पर लादकर बैंक शाखा तक ले गए।

Advertisement


कलारा मुंडा की करीब दो महीने पहले मौत हो गई थी। उन्होंने गाय-बैल बेचकर बैंक में लगभग 19,000 से 25,000 रुपये जमा किए थे। जीतू मुंडा (जो अनपढ़ हैं) को इस पैसे की सख्त जरूरत थी — घर चलाने और कर्ज चुकाने के लिए। जब जीतू बैंक गए तो अधिकारियों ने डेथ सर्टिफिकेट और नॉमिनी की जानकारी मांगी। चूंकि बहन अविवाहित थी और कोई अन्य वारिस नहीं था, जीतू डेथ सर्टिफिकेट नहीं दे पाए। बैंक कर्मचारियों ने कथित तौर पर कहा कि “जिसका अकाउंट है, उसे ले आओ”।


निराश होकर जीतू मुंडा कुदाल लेकर कब्रिस्तान पहुंचे, बहन की कब्र खोदी, बचे हुए कंकाल को पॉलिथीन में लपेटा और कंधे पर रखकर लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गए। उन्होंने कंकाल को बैंक काउंटर पर रख दिया ताकि मौत का सबूत मिल सके और पैसे निकल सकें। इससे बैंक में हड़कंप मच गया, लोग चीखने-चिल्लाने लगे और भारी भीड़ जमा हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जीतू मुंडा को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना गरीबी, अशिक्षा और बैंकिंग प्रक्रियाओं की जटिलता के कारण हुई बेबसी को उजागर करती है। कई लोग इसे सिस्टम की बेरुखी का नतीजा बता रहे

हैं।

You might also like!