Breaking
- Janjatiy Gaurav Divas : छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनेगा जनजातीय गौरव दिव...
- Electoral Amendments in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अ...
- Computer Operators Protest : मूल पदस्थापना से 180 किमी दूर धान खरीदी केंद्रों...
- CM Sai Statement on Paddy Procurement : प्रदेश में धान खरीदी की सभी तैयारियां...
- Elephant Rescue Strategy Changed : 18 मौतों के बाद वन विभाग ने बदली रणनीति, अ...
- Viksit Bharat - G Ram Ji Scheme Workshop : विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्र...
- Chhattisgarh Exports Promotion Workshop : छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाज...
- Dharti Aba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan : छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 6,691 गाँ...
- Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana : सूरज की किरणों से रोशन हो रहे न...
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana : नारायणपुर के छोटे किसान नरेंद्र कुमार की खेती ...
Viksit Bharat - G Ram Ji Scheme Workshop : विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ, आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने दिए निर्देश

रायपुर, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ और मैदानी स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ आज 12 नवंबर को किया गया। रायपुर के निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता आयुक्त (वीबी–जीरामजी) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा ने की। इस प्रशिक्षण में कार्यपालन अभियंता (RES), सहायक परियोजना अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी सहित योजना से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

"गुणवत्तापूर्ण और स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण जरूरी"
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि 'विकसित भारत @2047' के विजन को धरातल पर साकार करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के चयन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम ग्रामीणों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा जलवायु-अनुकूल (Climate-Resilient) कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
श्री सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस योजना के अंतर्गत आजीविका डबरी, कंटूर ट्रेंच, बालिका शौचालय और मुक्तिधाम शेड जैसे नवाचारपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से लागू किया जा रहा है, जिसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इन पहलों से ग्रामीण अंचलों में रोजगार सृजन के साथ-साथ टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों का विकास हो रहा है।
विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और विभिन्न पुस्तिकाओं का वितरण
कार्यशाला के पहले दिन भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे 'विकसित ग्राम पंचायत योजना' के विशेषज्ञ ने अधिकारियों को योजना निर्माण और उसके वैज्ञानिक क्रियान्वयन संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में योजना के विभिन्न आयामों और 'विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान' पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इस दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शिका पुस्तिका, 375 प्रकार के अनुमेय कार्यों की सूची, विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP), धार-अपार और 'सुघ्घर बारी' जैसी उपयोगी पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। साथ ही, विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों को अपने मैदानी अनुभव और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को एक-दूसरे के साथ साझा करने का अवसर मिला।
33 जिलों के अधिकारी चरणबद्ध तरीके से ले रहे प्रशिक्षण
यह कार्यशाला 12 से 14 नवंबर 2026 तक रायपुर के निमोरा स्थित संस्थान में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हैं। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक, 12 नवंबर को 12 जिलों के, 13 नवंबर को 11 जिलों के और 14 नवंबर को शेष 10 जिलों के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यशाला में प्रशासनिक व तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ मैदानी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी मंथन किया जा रहा है।






