Breaking

Vijay Sharma Gen Z Style Post : 'मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!... PM मोदी के समर्थन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

Political 03 November 2026 (7)

post

रायपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर एक बेहद अनोखे और आधुनिक अंदाज में पलटवार किया है। विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे काले रंग की हुडी पहने नजर आ रहे हैं और उस पर अंग्रेजी में ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ लिखा हुआ है। उनका यह Gen Z स्टाइल वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह पूरा मामला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए एक विवादित बयान से जुड़ा हुआ है, जिसके विरोध में भाजपा नेताओं द्वारा लगातार तीखी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पारंपरिक राजनीतिक बयानों से हटकर युवाओं की शैली (Gen Z स्टाइल) में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी। उनकी इस हुडी और कैप्शन की राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है।

विजय शर्मा के इस अनोखे अंदाज को सोशल मीडिया यूजर्स और पार्टी समर्थकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पोस्ट सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर यह इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा और इस पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया के इस दौर में राजनेताओं द्वारा इस तरह के रचनात्मक और आधुनिक तरीकों से विरोध दर्ज कराने का यह नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

You might also like!