Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
Vijay Hazare Trophy : अक्षर पटेल ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया शतक

Vijay Hazare Trophy : विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के एलिट ग्रुप डी मैच में गुजरात और आंध्रा की टीमों के बीच 30 दिसंबर को KSCA क्रिकेट ग्राउंड, अलूर में मुकाबला हुआ। इस मैच में गुजरात के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए। अक्षर ने 98 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 130 रन बनाए। उनके अलावा विशाल जायसवाल ने 70 रन की अहम पारी खेली। अक्षर को एम अंजनेयुलु ने आउट किया।
31 साल के अक्षर पटेल ने इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट में 12 अर्धशतक लगाए थे और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 98 रन था। अब उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा कर लिया है।
अक्षर पटेल इस सीजन पहली बार गुजरात की टीम के लिए खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने 171 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनमें भारत के लिए 71 वनडे शामिल हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 2850 से ज्यादा रन बनाए हैं, उनका औसत लगभग 30 का और स्ट्राइक रेट 94 से ज्यादा है। गेंदबाजी में भी अक्षर ने लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 203 विकेट लिए हैं।
अक्षर हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आए थे। अब उन्हें जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।







