Breaking
- 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी ‘आंगन मिलन सेवा’, खिलौना दान से बच्चों के चे...
- Raipur Ganesh Chaturthi News: मुख्यमंत्री निवास में विराजे गणपति, CM साय ने प...
- Rotary Club News: रायपुर एक्सीलेंस की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, ‘डी-नेगेटि...
- Raipur Meat Ban Action: गणेश चतुर्थी पर प्रतिबंध के बावजूद फूड सेंटर में बिक ...
- Vistadome Coach News: मानसून में अरकू की वादियों का लुत्फ उठाने का मौका, विशा...
- Raipur Cleanliness News: जनशिकायत पर तुरंत एक्शन, विज्ञान केंद्र-सड्डू मार्ग ...
- Raipur Cleanliness News: सड्डू में घर-घर पहुंची निगम की टीम, गीला-सूखा और हान...
- Bilaspur High Court News: रिटायरमेंट से पहले गृह जिले में पोस्टिंग का रास्ता ...
- BRICS 2026 News: नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक बढ़त, ...
- Raipur Comedy Show News: गुरलीन पन्नू की कॉमेडी पर जमकर गूंजे ठहाके, शहीद स्म...
Raipur Cleanliness News: जनशिकायत पर तुरंत एक्शन, विज्ञान केंद्र-सड्डू मार्ग से हटाया गया कचरा

रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन-9 स्वास्थ्य विभाग ने सफाई से जुड़ी जनशिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विज्ञान केंद्र-सड्डू मार्ग की सफाई कराई। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर सड़क किनारे जमा कचरे को हटाया गया।

जोन-9 के अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और सफाई कर्मचारियों के माध्यम से कचरा उठवाया। इसके बाद मार्ग की सफाई कराकर आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर किया गया।
निगम की कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों को साफ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। जनशिकायत के त्वरित निराकरण से क्षेत्र में जमा कचरे की समस्या दूर की गई।
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। निगम ने सफाई से संबंधित शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने की अपील भी की है।






