सभी जाति व समाज के लिए राजधानी में 22 फरवरी को होगा भव्य आयोजन...
रायपुर/ राजधानी की बहुचर्चित सामाजिक संस्था "रायपुर ब्राइट फाउंडेशन" की अहम बैठक शनिवार को बुढ़ापारा चौक स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई जहां आगामी 22 फरवरी (रविवार) को पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर "सत्संग हॉल" में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने जा रहे सभी जाति व समाज की विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा प्राप्त सभी उम्र की महिला एवं पुरुषों के पुनर्विवाह के लिए आयोजित होने जा रहे परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा कर विभिन्न कार्यों के लिए प्रमुखजनों की जिम्मेदारी बांटी गई।
फाउंडेशन के प्रवक्ता चेतन चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एकाकीपन का जीवन व्यतीत कर रहे महिला/ पुरुषों के अंधेरे जीवन में फिर से उजाला लाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए अभी तक 126 पुरुष तथा 43 महिलाओं का अग्रिम पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन का दौर अभी भी लगातार जारी है। इस वर्ष महिलाओं का पंजीयन बिल्कुल नि:शुल्क किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ ले सके। बिना पंजीयन किसी भी प्रतिभागी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। संस्था के पदाधिकारी लगातार कार्यक्रम की व्यापक तैयारी व प्रचार- प्रसार में जुटे हुए है।
कार्यक्रम में विधवा, विधुर व तलाकशुदा प्राप्त महिला, पुरुषों के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर, उम्रदराज अविवाहित युवक-युवतियों,दिव्यांगजनों व निर्धन कन्याओं को भी शामिल किया जा रहा है। अग्रिम पंजीयन के लिए प्रतिभागी आधार कार्ड तथा फूल साईज फोटो के साथ बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक के सामने स्थित ब्राइट फाउंडेशन के कार्यालय में प्रतिदिन 12 से 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते है।
गौरतलब है कि इस वर्ष परिचय सम्मेलन का आठवां वर्ष है। अभी तक संस्था के द्वारा 432 से भी अधिक महिला/ पुरुषों का पुनर्विवाह के लिए रिश्ता कायम करवाई जा चुकी है। इस वर्ष भी कार्यक्रम दिवस 22 फरवरी को बड़ी संख्या में रिश्ते जुड़ेंगे।आज की बैठक में अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ,डॉ. मनोज ठाकुर, चेतन चंदेल, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, बिहारीलाल शर्मा, जितेंद्र सेन, चंपालाल साहू, नारायण सेन, मनोहर बघेल, रामभरोसा अग्रवाल, अंटू ठाकुर, पीयूष परिहार, श्रीमती अनघा करकशे, अन्नपूर्णा शर्मा, अंजली शितूत, सुषमा ध्रुव, मांडवी कौशिक, शुभ्रा बनर्जी, दीपाली धर,किरण यादव सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।







_m.webp)
