Breaking

पेयजल आपूर्ति की तैयारी को लेकर पार्षदों की आवश्यक बैठक

Chhattisgarh 03 February 2026

post


Advertisement


रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू और नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने नगर निगम जोन 3 अध्यक्ष कार्यालय में पार्षद श्री प्रदीप वर्मा, श्री कैलाश बेहरा, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्री राजेश गुप्ता सहित जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री सत्यप्रकाश की उपस्थिति में बैठक लेकर नगर निगम जोन 3 के वार्डों में गर्मी में नागरिकों को सुगम पेयजल आपूर्ति की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक ली.

नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू और नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने बैठक में जोन 3 के वार्ड पार्षदों की अनुशंसा पर वार्डों में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार बोर खनन कार्य तत्काल करवाने और पार्षदों के सुझावों पर वार्डों के पेयजल संकट से ग्रस्त क्षेत्रों में गर्मी में रहवासियों को व्यवहारिक आवश्यकतानुसार पेयजल टैंकर भेजकर नियमित पेयजल आपूर्ति स्थान चिन्हाँकन करवाकर कार्य करने जोन 3 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता को निर्देशित किया.

You might also like!