Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाली 11 बोरी उर्वरक जब्त

महासमुंद। किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत महासमुंद जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग की टीम ने वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाली पीआरओएम (PROM) उर्वरक की 11 बोरियां (करीब 550 किलोग्राम) जब्त की हैं।

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) प्रिंट वाली उर्वरक की 11 बोरियां मिलीं, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हितों की सुरक्षा और उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक के भंडारण या विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्यभर में निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।







