Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
UP News : सास-दामाद की अनोखी प्रेम कहानी में खूनी मोड़! अब तीसरे के साथ फरार हुई महिला, दामाद ने कहा- 'मुझ पर वशीकरण किया गया'

UP News : अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में करीब 10 महीने पहले जिस सास-दामाद के प्रेम प्रसंग ने पूरे देश को चौंका दिया था, उस कहानी में अब एक ऐसा ट्विस्ट आया है जिसने सबको सन्न कर दिया है। जिस दामाद (राहुल) के लिए सास (अनीता) ने अपना घर-बार और बेटी की शादी तक छोड़ दी थी, अब वही सास अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है। मामला अब पुलिस की चौखट पर है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगा रहे हैं।

ताबीज, तंत्र-मंत्र और वशीकरण का आरोप
पीड़ित दामाद राहुल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई है। राहुल का आरोप है कि अनीता ने उसे 'गंडा-ताबीज' और 'वशीकरण' के जरिए अपने जाल में फंसाया था। राहुल के मुताबिक, अनीता 6 फरवरी 2026 को अपने बहनोई देवेंद्र के साथ भाग गई। वह घर से 2 लाख रुपये नगद, मंगलसूत्र और अंगूठियां भी ले गई है। राहुल का दावा है कि जब उसका वशीकरण का असर कम हुआ और उसने विरोध किया, तो अनीता तीसरे व्यक्ति (बहनोई) के साथ रफूचक्कर हो गई।
जब बेटी के दूल्हे को लेकर उड़ी थी सास
यह पूरा विवाद अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था। राहुल की शादी अनीता की बेटी से होने वाली थी। शादी में महज 10 दिन बचे थे, तभी सास और होने वाला दामाद घर छोड़कर फरार हो गए। बाद में दोनों बिहार के सीतामढ़ी में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। उस वक्त यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
अनीता का पलटवार: 'मुझे बंदी बनाकर प्रताड़ित किया गया'
दूसरी ओर, अनीता देवी ने राहुल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दादों थाने में तहरीर दी है। अनीता का कहना है कि, राहुल ने मुझे झूठे वादों में फंसाया था। बिहार में मुझे अमानवीय तरीके से बंदी बनाकर रखा गया। मुझे प्रताड़ित किया गया और परिवार से बात तक नहीं करने दी गई। मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी हूं।
प्रेम या सोची-समझी साजिश?
फिलहाल अलीगढ़ पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। राहुल जहां खुद को 'ठगा हुआ' महसूस कर रहा है, वहीं अनीता इसे अपनी 'जिंदगी की सबसे बड़ी गलती' बता रही है। यह मामला अब केवल प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि रिश्तों की मर्यादा और कानूनी उलझनों का
एक पेचीदा जाल बन चुका है।
आगे क्या होगा? क्या राहुल को उसके पैसे वापस मिलेंगे या अनीता की प्रताड़ना के आरोपों में सच्चाई निकलेगी? पुलिस की जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं।







