Breaking

U19 Asia Cup Final 2025 : फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया, समीर मिन्हास की धमाकेदार सेंचुरी

Sports RRT News Desk 21 December 2025

post

U19 Asia Cup Final 2025 : दुबई में खेले गए अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की अंडर-19 टीम एशिया चैंपियन बन गई। 348 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement


पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 113 गेंदों में 172 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।


348 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 32 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया, जब कप्तान आयूष 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एरोन जॉर्ज 16 रन और वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत की आधी टीम 68 रन पर ही आउट हो चुकी थी।


इस मुकाबले में भारत के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन गेंदबाज दीपेश ने बनाए, जिन्होंने 36 रन की पारी खेली। इसके अलावा एरोन जॉर्ज ने 16, खिलान और अभिज्ञान कुंडु ने 13-13 रन बनाए।


भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम 156 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की इस बड़ी जीत में समीर मिन्हास की पारी सबसे अहम साबित हुई, जिन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

You might also like!