Breaking

रायपुर में IPL के दो मुकाबले, इस दिन पहुंचेगी टीम, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग

Chhattisgarh RRT News Desk 02 May 2026

post

रायपुर। रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 और 13 मई को होने वाले इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी। रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिससे दर्शकों को रात में क्रिकेट का रोमांच देखने का मौका मिलेगा।

Advertisement

मैच के टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। आयोजकों ने साफ किया है कि किसी अन्य वेबसाइट या ऐप से टिकट खरीदने पर धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है। दर्शकों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट बुक करें।

आईपीएल मुकाबलों के लिए टिकट की कीमतें भी तय कर दी गई हैं। सबसे सस्ती टिकट 2000 रुपये से शुरू होगी। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक की अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध रहेंगे। प्लैटिनम सीट्स के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे।



You might also like!