Breaking

सियाचिन के वीर सपूत: शहीद राजीव पाण्डेय के 39वें शहादत दिवस पर रायपुर ने दी भावभीनी पुष्पांजलि

Chhattisgarh RRT News Desk 29 May 2026

post

CG News- विश्व की सबसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर मातृभूमि की रक्षा करते हुए 29 मई 1987 को वीरगति को प्राप्त हुए रायपुर के गौरव, भारतीय सेना के द्वितीय लेफ्टिनेंट शहीद राजीव पाण्डेय का आज 39वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के संजय नगर टिकरापारा स्थित उनके मूर्ति स्थल पर एक विशेष पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां पूरा माहौल देशप्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत नजर आया।

Advertisement

रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान और जोन 6 के सहयोग से आयोजित इस संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता और जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

शहादत दिवस के इस भावुक क्षण में शहीद राजीव पाण्डेय के परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और नवयुवकों ने भी मूर्ति स्थल पहुंचकर भारत माता के इस सच्चे सपूत को सादर नमन किया और देश के प्रति उनकी अटूट सेवा को सलाम किया।

You might also like!