Breaking

जनजातीय गौरव दिवस: सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम, PM मोदी का वर्चुअल संबोधन… CM विष्णुदेव जगदलपुर में रहेंगे शामिल

Chhattisgarh 14 November 2025

post

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस इस वर्ष विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के जनजातीय समाज के लिए विशेष संबोधन देंगे, जिसे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लाइव प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय की कला, संस्कृति, परंपराएँ और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रशासन ने सभी जिलों में स्कूल–कॉलेज, सामुदायिक भवनों और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और वीर नारायण सिंह सहित अन्य जननायकों के योगदान पर आधारित घटनाक्रमों के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है

 

You might also like!