Breaking

Train Cancel : नए साल से पहले यात्रियों को झटका, आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द

Chhattisgarh RRT News Desk 31 December 2025

post

बिलासपुर। Train Cancel : नए साल की तैयारियों के बीच रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। 31 दिसंबर 2025 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को अचानक रद्द कर दिया गया है। इस फैसले से सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई हैं।

Advertisement


ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिलते ही स्टेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। कई यात्रियों ने बताया कि उन्होंने पारिवारिक कार्यक्रम, नौकरी से जुड़े कार्य और अन्य जरूरी कारणों से पहले ही टिकट बुक करा रखे थे, लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन रद्द होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन की ओर से सिर्फ खेद प्रकट किया गया, लेकिन किसी भी तरह की वैकल्पिक ट्रेन या विशेष व्यवस्था नहीं की गई। इससे यात्रियों में नाराजगी और असंतोष बढ़ गया है।


स्थानीय यात्रियों और नियमित रेल उपभोक्ताओं का आरोप है कि रेलवे प्रशासन मालगाड़ियों से होने वाली कमाई पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जबकि यात्री ट्रेनों और आम जनता की सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। आए दिन ट्रेनों का इस तरह अचानक रद्द होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।


You might also like!