Breaking

घूमने निकले तीन दोस्तों को ट्रेलर ने रौंदा, MBBS छात्र समेत दो की मौत, युवती गंभीर

Chhattisgarh RRT News Desk 15 July 2026

post

कोरबा। बिलासपुर से देवपहरी घूमने निकले तीन दोस्तों की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। बालको थाना क्षेत्र के ढेंगुरनाला पुल के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त बाइक से देवपहरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ढेंगुरनाला पुल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवती के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।

You might also like!