Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
रायपुर पहुंचे पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुमन बिल्ला, छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास की रणनीति पर हुआ मंथन

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वे आईआईएम रायपुर में आयोजित दो दिवसीय मंत्रिमंडल चिंतन शिविर में पर्यटन विषय के प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुए।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इको-टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन, पुरातात्विक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन, जनजातीय पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को विकसित कर स्थानीय रोजगार, उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा पर्यटन अधोसंरचना, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल प्रचार-प्रसार, होम-स्टे मॉडल, स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को पर्यटन से जोड़ने सहित केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय पर भी विचार-विमर्श हुआ। चिंतन शिविर में सुमन बिल्ला ने "सतत समृद्धि के आधार के रूप में पर्यटन" विषय पर व्याख्यान देते हुए पर्यटन को आजीविका, संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा से जोड़ने पर बल दिया।







