Breaking
- Crime News: सीपत नहर के पास ठेका कर्मी से लूट की कोशिश, दूसरी बार घेरकर चाकू ...
- Tiger Attack News: खेत में खाद डाल रहे ग्रामीण पर बाघिन का हमला, तसले से वार ...
- Simga School Accident: जर्जर पिलर से गिरा लोहे का गेट, 7 वर्षीय बच्चे की मौत;...
- CGPSC Case News: ADM की गिरफ्तारी पर CM साय सख्त, बोले- अपराध करने वालों को न...
- Kawardha NH-30 News: बदहाल सड़क देखकर रुका डिप्टी CM का काफिला, अधिकारियों को...
- Public Service News: छत्तीसगढ़ में घर बैठे आसान हुई सरकारी सेवाएं, 50 लाख से ...
- Bijapur Girls Safety News: एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार प...
- Chhattisgarh Agriculture News: धान से आगे बढ़ी खेती, आधुनिक और नगदी फसलों से ...
- Chhattisgarh PM Awas News: शहरी गरीबों के लिए बड़ी राहत, आवास योजना की कट-ऑफ ...
- Raipur Cyber Awareness News: PRSU में ‘साइबर संकल्प’ की शुरुआत, 500 से अधिक व...
Tiger Attack News: खेत में खाद डाल रहे ग्रामीण पर बाघिन का हमला, तसले से वार कर बचाई जान

बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) से लगे कोटा थाना क्षेत्र के दवनपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीण ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और पास रखे लोहे के तसले से बाघिन के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

खेत में काम करते समय अचानक सामने आई बाघिन
बताया जा रहा है कि ग्रामीण सुबह खेत में खाद डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बाघिन वहां पहुंच गई और ग्रामीण पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीण को संभलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उसने तुरंत पास में रखे लोहे के तसले को उठा लिया।
तसले से सिर पर किया वार
बाघिन के हमले के दौरान ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए लोहे के तसले से उसके सिर पर वार किया। अचानक हुए प्रतिरोध के बाद बाघिन पीछे हट गई, जिससे ग्रामीण को वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का मौका मिल गया।
एटीआर से लगे गांवों में बढ़ी चिंता
घटना के बाद दवनपुर और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे इलाकों में अक्सर ग्रामीण खेती और अन्य कामों के लिए जंगल से सटे क्षेत्रों में जाते हैं। ऐसे में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
वन विभाग की निगरानी जरूरी
ग्रामीणों ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है। जंगल से लगे खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।






