Breaking
- Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-...
- CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, ...
- Fitness News: 60 की उम्र के बाद भी जांघों की मसल्स रखनी हैं मजबूत? रोज कुर्सी...
- Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: सूर्य देव का तुला राशि में गोचर और दैनिक राशिफल
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप! छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ AQI भी ‘Poor’

Today Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज मौसम (Weather Update) गर्म और शुष्क बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को Heat का असर साफ महसूस हो रहा है।

राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में तापमान 36-37 डिग्री तक पहुंच रहा है और दिनभर तेज धूप बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बादल छाने और शाम के समय हल्की हवा चलने की संभावना है।
Air Quality की बात करें तो राज्य के ज्यादातर शहरों में AQI ‘Moderate’ श्रेणी में बना हुआ है। भिलाई, बिलासपुर और दुर्ग जैसे शहरों में AQI 70 से 90 के बीच दर्ज किया गया है, जो सामान्य लोगों के लिए ठीक माना जाता है। वहीं कुछ इलाकों में AQI ‘Poor’ स्तर तक पहुंच गया है, जिससे संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और Heatwave जैसी स्थिति भी बन सकती है। लोगों को दिन के समय बाहर निकलते समय सावधानी बरतने, पानी ज्यादा पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।







