Breaking

अग्निकांड: सरगीपाल तेंदूपत्ता गोदाम धू-धू कर जला, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Chhattisgarh RRT News Desk 27 May 2026

post

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए बड़े हादसे के बाद अब जगदलपुर से भी आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के 5 नंबर फड़ में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने का स्पष्ट कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, इस गोदाम में रखा हुआ तेंदूपत्ता पिछले वर्ष का संग्रहित माल था, जो पहले ही बेचा जा चुका था। राहत की बात यह है कि दमकल कर्मियों और वन विभाग की टीम लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है, लेकिन आग से हुए नुकसान का सटीक आंकलन अभी तक नहीं हो पाया है। वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का मूल्यांकन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में बीजापुर के तेंदूपत्ता गोदाम में भी ऐसी ही एक भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये के माल का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया था। बीजापुर की घटना के ठीक बाद अब जगदलपुर में हुई इस तरह की लापरवाही ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और गोदामों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

You might also like!