Breaking

सुरक्षाबल को बड़ी सफलता: टेकला जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा, तोयामेटा से 24 लाख रुपये नकद बरामद

Chhattisgarh 26 June 2026 (30)

post

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। टेकला जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। वहीं, तोयामेटा क्षेत्र से 24 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब सुरक्षाबल जंगलों और संवेदनशील इलाकों में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य संसाधनों की तलाश में व्यापक अभियान चला रहे हैं।

सर्च अभियान के दौरान टेकला जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा तोयामेटा इलाके में छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नकद भी सुरक्षा बलों ने जब्त किए। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

You might also like!