Breaking
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
- CG Health News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 520 नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों...
- CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों ...
'टीम प्रहरी' का एक्शन: बोरियाखुर्द और पुराना धमतरी रोड अतिक्रमण मुक्त, अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप

रायपुर: राजधानी रायपुर को सुगम और व्यवस्थित यातायात देने के उद्देश्य से 'टीम प्रहरी' अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार, बोरियाखुर्द मार्ग एवं पुराना धमतरी रोड पर व्यापक अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे जमे अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया, ताकि आम नागरिकों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

अभियान के दौरान प्रशासनिक सख्ती का असर साफ देखने को मिला, जहाँ 10 से अधिक अवैध ठेलों और गुमटियों को मौके से हटाया गया। साथ ही, सड़क पर अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे सब्जी दुकानदारों को कड़ाई से हटाकर यातायात को सुव्यवस्थित किया गया। नगर निगम के अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा और एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई में दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा सड़क पर सामान रखा गया, तो बिना किसी पूर्व सूचना के जब्ती की जाएगी।
'टीम प्रहरी' के इस निरंतर अभियान से रायपुर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों की सूरत बदलने लगी है। जोन 10 के बोरियाखुर्द और धमतरी रोड जैसे व्यस्त इलाकों में अब वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सुगम रास्ता मिल पा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनहित में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर के किसी भी हिस्से में अवैध अतिक्रमण को पनपने नहीं दिया जाएगा।







