Breaking
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
टीम प्रहरी का एक्शन, पुजारी पार्क के पास हटाए 6 अवैध ठेले, 13 दुकानदारों पर ₹12 हजार का चालान

रायपुर। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए टीम प्रहरी अभियान के तहत नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टिकरापारा के पुजारी पार्क के पास मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान करीब 6 ठेले हटाए गए, जबकि सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों पर कुल 12 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन-6, नगर निवेश उड़नदस्ता और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
कार्रवाई के दौरान जोन-6 के अधिकारियों ने मुख्य मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर सड़क को कब्जामुक्त कराया। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में दोबारा सड़क पर सामान नहीं रखने की सख्त चेतावनी दी गई।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना, आम नागरिकों को होने वाली परेशानी दूर करना और जनशिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। शहर में ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।







