Breaking

T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये दिग्गज खिलाड़ी बाहर, देखें किन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

Sports RRT News Desk 20 December 2025

post

T20 World Cup 2026 : बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement


टीम में दो विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और इशान किशन को शामिल किया गया है। वहीं हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I सीरीज़ में उप-कप्तान की भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल को टीम से बाहर रखा गया है, जो चयन की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात मानी जा रही है। अब देखना होगा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टीम टी20 विश्व कप 2026 में कैसा प्रदर्शन करती है।


You might also like!