Breaking
- Suicide Data: दुर्ग जिले में 42 महीनों में 1868 आत्महत्याएं, 1277 मामलों की व...
- Hockey Ground: राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान में एस्ट्रोटर्फ और फ्ल...
- Health News: थकान और चिड़चिड़ापन कम करने में मददगार हो सकती है कलर थेरेपी, जा...
- Raipur Environment: ऑक्सीजोन में आम के पेड़ की कटाई पर उठे सवाल, महापौर-आयुक्...
- Chhattisgarh GST: हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर स्टेट जीएसटी की कार्रवाई, जांच मे...
- Education Update: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए विभागीय TET का रास्ता साफ, सा...
- Bilaspur News: हाई कोर्ट के सामने सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा, हादसों के बा...
- Balrampur Crime: वाड्रफनगर ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, बिहार के अंतरराज्यीय ग...
- Jashpur News: रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री साय को बांधी राखी, महिला सशक्...
- बिहान योजना से महिलाओं ने संभाला पशु आहार संयंत्र, रोजगार के साथ बढ़ी नियमित आय
विशेष निःशुल्क कोचिंग क्लास में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल द्वारा अध्यापन एवं मार्गदर्शन

धमतरी | माननीय कलेक्टर/जिलाधीश महोदय श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार धमतरी जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने एवं मेरिट क्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क विशेष कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जोन प्रणाली के तहत यह कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जोन शहरी धमतरी के अंतर्गत पी.एम. श्री एम.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बठेना को कोचिंग केंद्र बनाया गया है।

यह निःशुल्क विशेष कोचिंग कक्षाएं दिनांक 21 से 27 दिसम्बर 2025 एवं 21 से 24 जनवरी 2026 तक कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही हैं। कक्षाओं का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक निर्धारित है।
कोचिंग कक्षा के दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी श्री अभय जायसवाल द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं अध्यापन कराते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। कक्षा 10वीं में विज्ञान विषय अंतर्गत समांतर एवं श्रेणीक्रम संयोजन तथा कक्षा 12वीं में भौतिकशास्त्र विषय अंतर्गत गॉस प्रमेय का सरल, व्यावहारिक एवं परीक्षा उपयोगी तरीके से अध्यापन कराया गया।
इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल एवं विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री लीलाधर चौधरी द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ बोर्ड परीक्षा ब्लूप्रिंट, प्रश्न पत्र पैटर्न, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन शैली एवं परीक्षा रणनीति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अंक प्राप्त करने में सहायता मिले।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी.एम. श्री एम.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बठेना श्री रविन्द्र कुमार साहू सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में ए.पी.सी. समग्र शिक्षा श्रीमती लता साहू का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।
शिक्षा विभाग द्वारा संचालित यह निःशुल्क जोन स्तरीय विशेष कोचिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं मेरिट सूची में स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।







