Breaking
- साइकिल से महिलाओं का पीछा करता था आरोपी, एक की हत्या और दूसरी पर हमला; पुलिस ...
- रॉन्ग नंबर से हुई पहचान, नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ग...
- 3 करोड़ के गबन की जांच में बड़ा खुलासा, 5वीं वाहिनी का एक और प्रधान आरक्षक गि...
- दर्दनाक हादसा: पति को डूबता देख तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की मौत
- भरी बरसात में स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियु...
- वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 300 किलो पनीर सील
- झूलेलाल चौक नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने फहराया तिरंगा, सौंदर्यीकरण...
- चौंकाने वाला मामला: जिसे मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, वही युवक 18 दिन बाद मि...
- भोपाल-रायपुर के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, ₹15 हजार करोड़ की योजना स...
- अपनी माटी और खेती-किसानी से जुड़ाव, मुख्यमंत्री साय ने गृहग्राम बगिया में बैल...
टाटीबंध के गोदाम में मिला प्रतिबंधित कीटनाशकों का भंडार, कृषि विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एक गोदाम में कृषि विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और गैर पंजीकृत कृषि सामग्री जब्त की है। कार्रवाई रविंद्र कुमार मित्तल के गोदाम, लकी इंडस्ट्रीज के बाजू स्थित परिसर और ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम में की गई। विभाग ने प्रतिबंधित कीटनाशक, गैर पंजीकृत कीटनाशक, अवैध बीज और उर्वरक बरामद किए हैं।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में 355.92 क्विंटल कीटनाशक और 12,173 लीटर रसायन का भंडारण पाया गया। इनमें प्रतिबंधित कीटनाशक फोरेट 10 जी और गैर पंजीकृत कीटनाशक नाइट्रोबेंजीन 35 प्रतिशत शामिल हैं। कृषि विभाग के अनुसार गोदाम में इन रसायनों के भंडारण के साथ उनकी पैकिंग का काम भी किया जा रहा था।
कृषि विभाग की टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में कृषि सामग्री जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग यह भी पता लगा रहा है कि प्रतिबंधित और गैर पंजीकृत रसायनों का भंडारण और वितरण किस उद्देश्य से किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।







