Breaking
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
भाई की मौत का रहस्य बताने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, रायपुर के तांत्रिक के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर। भाई की संदिग्ध मौत का रहस्य बताने का दावा कर करीब 40 लाख रुपये की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रायपुर के तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ खम्हारडीह थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की सच्चाई जानने की इच्छा में उन्होंने आरोपी तांत्रिक से संपर्क किया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तांत्रिक ने विशेष पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं के माध्यम से मौत का रहस्य उजागर करने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उनसे करीब 40 लाख रुपये ले लिए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जिस आरोपी को एफआईआर में फरार बताया गया है, वह वर्तमान में एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
ठगी के ये आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की सत्यता का अंतिम निर्धारण पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।







