Breaking

Takhatpur Crime: खेत में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत मालिक गिरफ्तार

Chhattisgarh 23 September 2026

post

तखतपुर। धान की फसल की रखवाली करने खेत गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत के मामले में तखतपुर पुलिस ने खेत मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़े गुड्डू उर्फ दिलहरन सूर्यवंशी को मामले में आरोपी बनाया है। घटना के बाद से वह फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisement

घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चना डोंगरी की है। जानकारी के अनुसार किसान गंगाराम कोल धान की फसल की रखवाली के लिए खेत गया था। इसी दौरान खेत में लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद तखतपुर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान खेत मालिक बड़े गुड्डू उर्फ दिलहरन सूर्यवंशी की भूमिका सामने आने पर उसे आरोपी बनाया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

You might also like!