Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
T20 World Cup 2026 Points Table: पाक को हराकर सुपर 8 में पहुंची भारत, मैच के बाद बदल गई पॉइंट्स टेबल, देखें कौन कहां

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

भारत अब ग्रुप ए में लगातार तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है. वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान तीसरे स्थान पर खिसक गई है. अमेरिका की टीम अब बेहतर नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है.
ग्रुप A पॉइंट्स टेबल
- भारत - 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, नेट रन रेट: +3.05
- USA - 4 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: +0.788
- पाकिस्तान - 3 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: -0.403
- नीदरलैंड्स - 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: -1.352
- नामीबिया - 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -2.443
ग्रुप B पॉइंट्स टेबल
ग्रुप बी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया. इस हार के बाद ग्रुप बी की स्थिति पूरी तरह खुल गई है. वहीं सह-मेजबान श्रीलंका ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर बढ़त बना ली है.
- श्रीलंका - 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: +3.125
- जिम्बाब्वे - 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: +1.984
- ऑस्ट्रेलिया - 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: +1.1
- आयरलैंड - 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: +0.150
- ओमान - 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -4.546
ग्रुप C पॉइंट्स टेबल
वहीं ग्रुप सी में वेस्टइंडीज ने नेपाल को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बनने का गौरव हासिल कर लिया है.
- वेस्टइंडीज - 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, नेट रन रेट: +1.820
- इंग्लैंड - 3 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: -0.143
- स्कॉटलैंड - 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: +0.359
- इटली - 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: -0.352
- नेपाल - 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -1.942
ग्रुप D पॉइंट्स टेबल
वहीं ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका पहले ही न्यूजीलैंड को हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर चुका है. अफगानिस्तान के लिए टूर्नामेंट का सफर अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है.
- साउथ अफ्रीका - 3 मैच. 3 जीत, 6 अंक, नेट रन रेट: +1.477
- न्यूजीलैंड - 3 मैच, 2 जीत, 4 अंक, नेट रन रेट: +0.701
- UAE - 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक, नेट रन रेट: -1.030
- अफगानिस्तान - 2 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -0.
- 555
- कनाडा - 2 मैच, 0 जीत, 0 अंक, नेट रन रेट: -1.526







