Breaking
- Janjatiy Gaurav Divas : छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनेगा जनजातीय गौरव दिव...
- Electoral Amendments in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अ...
- Computer Operators Protest : मूल पदस्थापना से 180 किमी दूर धान खरीदी केंद्रों...
- CM Sai Statement on Paddy Procurement : प्रदेश में धान खरीदी की सभी तैयारियां...
- Elephant Rescue Strategy Changed : 18 मौतों के बाद वन विभाग ने बदली रणनीति, अ...
- Viksit Bharat - G Ram Ji Scheme Workshop : विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्र...
- Chhattisgarh Exports Promotion Workshop : छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाज...
- Dharti Aba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan : छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 6,691 गाँ...
- Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana : सूरज की किरणों से रोशन हो रहे न...
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana : नारायणपुर के छोटे किसान नरेंद्र कुमार की खेती ...
Swachh Survekshan Awards : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिले 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, बिल्हा बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

रायपुर, 11 नवंबर 2026। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में कुल तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। खास बात यह है कि 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिलासपुर जिले के बिल्हा को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष भी बिल्हा ने देश में पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा, बिलासपुर शहर को देश का दूसरा सबसे स्वच्छ रीवर फ्रंट टाउन घोषित किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किए पुरस्कार
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ये प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा सहित संबंधित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।







