Breaking
- Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: चंद्रमा का मेष से वृष राशि में गोचर, जानिए म...
- Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में चमकी चमक, सोने और चांदी की कीमतों ...
- Mann Ki Baat 139th Episode: 'मन की बात' देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड...
- Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भार...
- Korba Bike Fire News: कोरबा में गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी भीष...
- NMDC Free Ambulance Service Bastar: बस्तर के दुर्गम गांवों के मरीजों के लिए N...
- Chhattisgarh Tax Tech Summit 2026: दुर्ग में 'छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट' का सफ...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: न्यायधानी नाइट्स की लगातार तीसरी जीत, बैलाडी...
- Chhattisgarh Road Safety Action: छत्तीसगढ़ में वाहनों की सघन जांच का अभियान, ...
- Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का कार्...
अनोखी पहल: भजन-कीर्तन के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश, जोन 8 की टीम ने सब्जी व्यवसायियों संग ली शपथ

रायपुर नगर निगम जोन 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के तहत रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 स्थित मोहबाबाजार हाट बाजार में एक अनूठा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा के मार्गदर्शन में, सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता का महत्व समझाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें स्वच्छ राजधानी बनाने के सामूहिक प्रयास में शामिल करना था।

जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा और श्री राकेश बंजारे की मौजूदगी में विभाग ने नागरिकों से कूड़ा इधर-उधर न फेंकने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि कोई खुले में कूड़ा डालता पाया गया, तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सब्जी व्यवसायियों को विशेष रूप से 1 अप्रैल 2026 से लागू नवीन 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026' के तहत चार डिब्बा प्रणाली (नीला, हरा, लाल और काला) का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, ताकि सूखे, गीले, सेनेटरी और विशेष कचरे को पृथक रखा जा सके।
कार्यक्रम का समापन एक सामूहिक स्वच्छता शपथ के साथ हुआ, जिसमें सब्जी व्यवसायियों, सफाई मित्रों और निगम के कर्मचारियों ने रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे केवल अधिकृत सफाई वाहनों में ही कचरा दें। यह पहल नगर निगम द्वारा रायपुर को 'क्लीन सिटी' बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे स्थानीय स्तर पर नागरिकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।







