Breaking
- CG News: विकास योजनाओं की समीक्षा, तोखन साहू ने निर्माण कार्य समय-सीमा में पू...
- CG News: युवाओं की ऊर्जा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने माय भारत अ...
- Raipur News: मालवीय मार्ग और शास्त्री मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई, ठेला ...
- Raipur News: नगर निगम जोन-1 में 5 बड़े बकायादारों पर कार्रवाई, 7.28 लाख की रा...
- Bastar News: बस्तर में सड़क-पुलों के काम में तेजी, दिसंबर तक पूरा करने के निर...
- Dhamtari News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार बदमा...
- Durg News: नवविवाहिता की मौत, पति पर कथित विवाहेतर संबंध का आरोप
- CG News: लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के बांधों में बढ़ा जलस्तर, कई जलाशय लबालब
- CG News: बिलासपुर की ‘निदान 1100’ सेवा खुद बेहाल, आम लोगों की शिकायतें हफ्तों...
- CG News: ऑटो चालक पर छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों ने पकड...
Crime News: गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में मिली कब्र, दफन युवक का शव मिलने से सनसनी

सूरजपुर। जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरसोप में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगल में एक अज्ञात युवक का शव कब्र में दफन मिला। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहों ने शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना मोहरसोप पुलिस चौकी को दी।

जानकारी के अनुसार, बारिश और जंगली जानवरों द्वारा कब्र खोद दिए जाने के कारण शव का ऊपरी हिस्सा बाहर दिखाई देने लगा था। चरवाहों की नजर पड़ने के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही शव की पहचान और युवक की मौत से जुड़े कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।







