Breaking

सूरजपुर में रिश्तों का कत्ल: नशे में धुत नाना ने 3 साल की मासूम नातिन के साथ की दरिंदगी...

Chhattisgarh RRT News Desk 11 April 2026

post

सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कलयुगी नाना ने अपने ही पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए 3 वर्षीय मासूम नातिन के साथ दुष्कर्म जैसी घृणित वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी घटना के वक्त शराब के नशे में धुत था, जिसने मासूम की चीखों की भी परवाह नहीं की।

Advertisement

घटना तब हुई जब घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और बच्ची अपने नाना के पास अकेली थी। नशे की हालत में आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। जब परिजन घर लौटे और बच्ची की हालत देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

परिजनों की शिकायत पर भटगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बिश्रामपुर क्षेत्र में इस घटना के बाद से भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

You might also like!