Breaking
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड़े से सुपरवाइजर को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर: रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन साइट पर गुरुवार सुबह एक सुपरवाइजर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक नाबालिग की तस्वीर सामने आई, साथ ही घटना के दौरान सुपरवाइजर की चीखें भी रिकॉर्ड हुई थीं। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पानी के छींटे पड़ने के बाद हुआ था विवाद
पूछताछ में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले साइकिल से जाते समय नाबालिग की वजह से सुपरवाइजर पर पानी के छींटे पड़ गए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि सुपरवाइजर ने नाराज होकर नाबालिग की पिटाई कर दी थी। इसी घटना से नाराज नाबालिग ने बदला लेने की ठान ली।
रात में निर्माण स्थल पहुंचकर किया हमला
पुलिस के अनुसार, नाबालिग रात के समय निर्माणाधीन साइट पर पहुंचा, जहां सुपरवाइजर सो रहा था। आरोप है कि उसने साइट पर मौजूद लोहे के सामान से सुपरवाइजर के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नाबालिग वहां से फरार हो गया।
बिहार का रहने वाला था मृतक
मृतक सुपरवाइजर की पहचान नरेश गुप्ता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में रहते थे। घटना से एक दिन पहले ही उसने अपने परिचितों को बच्चों की तस्वीर दिखाते हुए जल्द घर जाने की बात कही थी। अगले दिन उसकी हत्या की खबर से निर्माण कंपनी से जुड़े लोग भी स्तब्ध रह गए।
किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष होगी पेशी
सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।






