Breaking

सुनील सोनी का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण: वर्किंग वुमेन हॉस्टल की प्रगति देख जताई खुशी, जनहित की योजनाओं पर दिया जोर"

Chhattisgarh RRT News Desk 25 March 2026

post

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने आज राजधानी रायपुर के नरैया तालाब के समीप निर्माणाधीन वर्किंग वुमेन हॉस्टल के निर्माण कार्य का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की और अब तक हुए निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गति को इसी तरह बनाए रखा जाए ताकि समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा हो सके।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान श्री सोनी ने गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राजधानी शहर में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए यह हॉस्टल एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी लापरवाही न हो और महिलाओं को एक सुरक्षित व उच्च गुणवत्तायुक्त आवास मिल सके।

हॉस्टल के निरीक्षण के साथ ही विधायक सुनील सोनी ने नरैया तालाब के आसपास और मठपुरैना क्षेत्र में स्थित रिक्त शासकीय भूमियों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सरकारी जमीनों को सुरक्षित किया जाए ताकि उन पर अवैध कब्जा न हो सके। उन्होंने इन रिक्त भूमियों पर जनहितकारी योजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने की बात कही।

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जोन 6 के अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे सहित अन्य विभागीय इंजीनियर और कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शहर के विकास और जनहित की योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और रिक्त भूमियों का उपयोग जनहित में ही होना चाहिए।

You might also like!