Breaking

रायपुर: छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में ₹10 लाख की लागत से बनेंगे अतिरिक्त कक्ष, विधायक सुनील सोनी ने किया भूमिपूजन, छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत

Chhattisgarh RRT News Desk 19 February 2026

post

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया। विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से यहाँ अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा। श्री सोनी ने विधिवत श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में कमरों की कमी को देखते हुए उन्होंने 4 माह पूर्व इसकी घोषणा की थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

Advertisement

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़, पार्षद अमर गिदवानी और जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेशचंद्र गुप्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। विधायक ने नगर निगम जोन 4 के कमिश्नर और अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और इसे समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। अतिरिक्त कक्ष बनने से महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक सुनील सोनी ने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। नया अतिरिक्त कक्ष बनने से न केवल प्राध्यापकों को सुलभता होगी, बल्कि विद्यार्थी भी यहाँ अपनी सकारात्मक शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित कर सकेंगे। महाविद्यालय प्रशासन और प्राचार्य ने विधायक निधि से राशि स्वीकृत करने और त्वरित कार्य प्रारंभ करवाने के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

You might also like!