Breaking

Suicide Case: दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका के साथ एक ही फंदे पर दी जान, हथमुड़ी गांव में सनसनी

Chhattisgarh 02 October 2026

post

कवर्धा, 2 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र से एक युवक और युवती की मौत का मामला सामने आया है। हथमुड़ी गांव में दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मृतकों की पहचान छोटू चंद्रवंशी और ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार छोटू पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था, जबकि ज्योति अविवाहित थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी फैलते ही हथमुड़ी गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You might also like!