Breaking

Student Death : 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Chhattisgarh 05 November 2026 (5)

post

बैकुंठपुर, 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम मोदीपारा की रहने वाली थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने के कारण मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

You might also like!