Breaking
- Chhattisgarh Weather Update: त्योहारी सीजन में मौसम का बड़ा उलटफेर, 27 अक्टूब...
- Railway Traffic Alteration: झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण...
- Raipur Principal FIR: रायपुर के स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात...
- Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवा...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक से चक्रधर चैंपियं...
- Balodabazar Rural Development: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल से बल...
- Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर म...
- State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क...
- Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन क...
- President Murmu in Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशह...
Unique Initiative: आवारा कुत्तों की 'आरती और तिलक' के साथ नसबंदी अभियान का आगाज

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए एक अनोखी और संवेदनशील शुरुआत की गई है। महाराणा प्रताप वार्ड स्थित एसएलआरएम (SLRM) डोंगरी सेंटर परिसर में नगर निगम द्वारा नवनिर्मित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC Center) का शुभारंभ महापौर संजय पांडेय ने किया। इस दौरान एक अनूठा नजारा देखने को मिला, जब अभियान की सफलता और पशुओं के प्रति दया भाव प्रकट करने के लिए आवारा कुत्तों की विधिवत आरती उतारी गई और उनके माथे पर तिलक लगाया गया।

महापौर संजय पांडेय ने खुद कुत्तों को दूध और आहार खिलाकर इस केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि शहर में कुत्तों के काटने और उनकी बढ़ती संख्या से आम जनता काफी परेशान थी, जिसे देखते हुए इस नसबंदी केंद्र की स्थापना की गई है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करना है, बल्कि उन्हें एंटी-रेबीज के टीके लगाकर शहर को रेबीज मुक्त बनाना भी है। धार्मिक और मानवीय तरीके से इस केंद्र की शुरुआत कर प्रशासन ने जीव दया का संदेश देने की कोशिश की है।
एबीसी सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा कुत्तों की सर्जरी की जाएगी और रिकवरी होने तक उन्हें सेंटर में ही विशेष देखरेख में रखा जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्थित अभियान से आने वाले समय में शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों के आतंक से राहत मिलेगी। कुत्तों की पूजा और तिलक करने की इस अनूठी पहल की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है, जिसे लोग पशु क्रूरता के विरुद्ध एक सकारात्मक संदेश मान रहे हैं।







