Breaking

CG Breaking: कांकेर में खेल के मैदान से उठी अर्थी; वॉलीबॉल खेलते समय SSB जवान को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही हुई मौत...

Chhattisgarh RRT News Desk 19 February 2026

post

Raipur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान की खेल के मैदान में ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अंतागढ़ क्षेत्र के कोसरंडा कैंप में पदस्थ जवान अन्य साथियों के साथ शाम को वॉलीबॉल खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथ में मौजूद अन्य जवान तुरंत उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

Advertisement

मृतक जवान की पहचान एसएसबी की 33वीं वाहिनी के जवान के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) बताया है। प्रत्यक्षदर्शी जवानों का कहना है कि खेल के दौरान वह बिल्कुल सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी है, जिसके बाद कैंप और जवान के पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

अधिकारियों के अनुसार, जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गृहग्राम भेजा जाएगा। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे बल के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। हाल के दिनों में जवानों में बढ़ते तनाव और अचानक होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं ने सुरक्षा बलों के बीच चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, विभागीय स्तर पर मामले की मर्ग जांच जारी है।

You might also like!