Breaking

तेज रफ्तार कार ने 4 मवेशियों को मारी टक्कर, 3 की मौत; नशे में था चालक

Chhattisgarh 21 August 2026

post

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात कथित तौर पर नशे में धुत्त कार चालक ने सड़क पर मौजूद चार मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी घायल बताया जा रहा है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद मवेशी कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने से सड़क पर मवेशियों के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। मामले में संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

You might also like!