Breaking

रायपुर पहुंचे सोनू सूद, बोले- राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपियों की संपत्ति जब्त कर जनकल्याण में लगाई जाए

Chhattisgarh RRT News Desk 27 June 2026

post

रायपुर। बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद शनिवार को रायपुर पहुंचे। यहां से वे दुर्ग जिले में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर चंदा घोटाले से जुड़े सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Advertisement

सोनू सूद ने कहा कि यदि किसी ने श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन में गड़बड़ी की है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों की संपत्ति जब्त कर उसे जनकल्याण के कार्यों में लगाया जाना चाहिए, ताकि समाज को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो कानून के अनुसार उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

रायपुर आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए दुर्ग रवाना हो गए।

You might also like!