Breaking
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़: बलौदाबाजार के सोनाखान में राज्य की पहली गोल्ड माइन शुरू! 500 किलो सोने के भंडार का अनुमान

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। राज्य के बलौदाबाजार जिले के सोनाखान क्षेत्र में स्थित बाघमाड़ा के जंगलों में, प्रदेश की पहली आधिकारिक स्वर्ण खान (Gold Mine) की खुदाई शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों का शुरुआती अनुमान है कि इस खान से लगभग 500 किलोग्राम सोना प्राप्त हो सकता है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

वेदांता ग्रुप ने लगाई सबसे ऊंची बोली
इस महत्वकांक्षी खनन परियोजना को शुरू करने के लिए वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) ने सबसे ऊंची बोली लगाकर अधिकार हासिल किए हैं।
राज्य सरकार से सभी आवश्यक पर्यावरण और खनन स्वीकृतियाँ मिलने के बाद, अब औपचारिक रूप से खुदाई का काम प्रारंभ हो चुका है।
अत्याधुनिक तकनीक और स्थानीय रोजगार पर जोर
बाघमाड़ा क्षेत्र में भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey) में सोने के भंडार के संकेत मिलने के बाद, विस्तृत जियो-टेक्निकल रिपोर्ट तैयार की गई थी। अब खनन में अत्याधुनिक मशीनरी और डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।
राज्य खनिज विभाग के अनुसार, खनन कार्य राष्ट्रीय पर्यावरणीय मानकों (Environmental Standards) के अनुरूप होगा, जिसमें वन्यजीवों और स्थानीय पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित किया जाएगा।
इस परियोजना से स्थानीय क्षेत्र के लोगों के लिए सैकड़ों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। खदान प्रबंधन, इंजीनियरिंग, तकनीकी विशेषज्ञों और पर्यावरण निगरानी से जुड़े कार्यों में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर शामिल किया जाएगा।
ऐतिहासिक महत्व और अर्थव्यवस्था को नई पहचान
सोनाखान क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है, जहाँ ब्रिटिश शासनकाल से ही सोने के भंडार की चर्चा होती रही है। आधुनिक तकनीक की मदद से अब वह सपना साकार हो रहा है।
यह पहली गोल्ड माइनिंग परियोजना छत्तीसगढ़ के राजस्व में बड़ी वृद्धि करेगी और मध्य भारत के औद्योगिक नक्शे पर राज्य को एक नई पहचान प्रदान करेगी।







