Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
सनसनीखेज वारदात: बीच गली में खून से लथपथ पड़ी मिली युवक की लाश, इलाके में मची भारी दहशत!

RRT News- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मंगलवार की सुबह नयापारा स्थित गणेश नगर की एक सूनी गली के बीचो-बीच एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने जब खून से सनी लाश को देखा, तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस की टीम दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच और शव की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या की गई है और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को बीच रास्ते पर ही फेंककर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस अभी मौत के सही कारणों और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया जा रहा है, ताकि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा सकें। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही हैं और पुलिस आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों का सुराग मिल सके। इस खौफनाक वारदात के बाद से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर काफी आक्रोश और डर देखा जा रहा है।







