Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
Singer Asha Bhosle passes away : सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Singer Asha Bhosle passes away : भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति की खबर सामने आई है। देश की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था।

उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की। बताया जा रहा है कि आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं भी थीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें सीने में संक्रमण और हृदय संबंधी दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।
आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे बहुमुखी और लोकप्रिय गायिकाओं में शुमार थीं। उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मानों में शामिल पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका था। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर के कलाकारों, राजनेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।






