Breaking

Singapore Investment News: SING FORUM में CM विष्णु देव साय ने वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता, इन सेक्टरों में सहयोग पर हुई चर्चा

National 05 October 2026

post

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए राज्य की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों और विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद निवेश संभावनाओं की जानकारी दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है। राज्य तकनीक, नवाचार और वैश्विक निवेश के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। सरकार प्राकृतिक संसाधनों और आधुनिक तकनीक के समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सिंगापुर की तकनीकी दक्षता और शहरी विकास से जुड़ा अनुभव छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता के साथ मिलकर विकास की नई संभावनाएं तैयार कर सकता है। राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण तैयार करने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कई क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा

SING FORUM की बैठक में टेक्नोलॉजी एवं प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी, औद्योगिक अधोसंरचना और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा हुई। इन क्षेत्रों में सिंगापुर के अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता को जोड़ने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच साझेदारी से केवल निवेश को बढ़ावा देने तक सीमित लाभ नहीं होगा, बल्कि इससे रोजगार के अवसर, कौशल विकास और तकनीकी हस्तांतरण को भी गति मिल सकती है। राज्य सरकार का उद्देश्य निवेश के साथ नई तकनीक और बेहतर औद्योगिक क्षमताओं को भी प्रदेश में बढ़ावा देना है।

You might also like!