Breaking
- Kondagaon News: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, 6 लोग घायल; 4 गंभी...
- Janjgir-Champa News: चिकन के बंटवारे पर भड़का विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर ...
- Kondagaon News: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, 6 लोग घायल; 4 गंभी...
- Raipur News: मुख्यमंत्री साय ने किया रुद्राभिषेक, हजारों कांवड़ियों के साथ गू...
- CG News: तिहारू भी जान गया, क्या है सुराज; सुशासन तिहार से जनविश्वास और विकास...
- शिव महापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बोले- छत्तीसगढ़ के कण-कण में विर...
- रूद्री बांध बना पर्यटकों की पहली पसंद, कयाकिंग का रोमांच लेने उमड़ रहे सैलानी
- छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की दूसरी चयन सूची की मांग, बारिश के बीच प्रदर्शन...
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अल...
शिव महापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बोले- छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं महादेव

भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के समीप आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान शिव की आराधना और शक्ति उपासना की प्राचीन परंपरा से समृद्ध प्रदेश है। रायपुर के हटकेश्वर महादेव, कबीरधाम के भोरमदेव, राजिम के कुलेश्वर महादेव, चंपारण के चंपेश्वर महादेव, गरियाबंद के भूतेश्वर महादेव, सिरपुर के गंधेश्वर महादेव और जशपुर के मधेश्वर महादेव सहित अनेक शिवधाम प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कण-कण में देवाधिदेव महादेव की कृपा है।
पांच शक्तिपीठों को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ प्रमुख तीर्थस्थलों के विकास पर भी काम कर रही है। सूरजपुर की कुदरगढ़ी माता, चंद्रपुर की मां चंद्रहासिनी, रतनपुर की मां महामाया, डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी और दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी शक्तिपीठों को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ने के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
50 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को फिर शुरू किया है, जिसके माध्यम से पात्र श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। वहीं, श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके माध्यम से भगवान शिव की महिमा, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देश-दुनिया तक पहुंच रहा है। उन्होंने भिलाई में लगातार तीसरी बार शिव महापुराण कथा के आयोजन को श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रतीक बताया और आयोजन समिति तथा सभी शिवभक्तों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, आयोजन समिति के दया सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।






